फेमिना मिस इंडिया-2015

प्रश्न- हाल ही में संपन्न फेमिना मिस इंडिया-2015 के खिताब से किसे नवाजा गया है?
(a) आफरीन राचेल
(b) वर्तिका सिंह
(c) अदिति आर्या
(d) रेवती छेत्री
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता‘फेमिना मिस इंडिया, 2015’ का फाइनल 28 मार्च, 2015 को मुंबई के यशराज स्टूडियो में संपन्न हुआ।
  • गुड़गांव (हरियाणा) की अदिति आर्या को 52वें एफ.बी.बी. फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड, 2015’ के खिताब से नवाजा गया।
  • प्रतियोगिता की फर्स्ट रनरअप मंगलौर की आफरीन राचेल (मिस इंटरनेशनल इंडिया 2015) एवं सेकेंड रनरअप लखनऊ की वर्तिका सिंह (मिस ग्रांड इंटरनेशनल इंडिया-2015) रहीं।
  • वर्ष 2014 की विजेता कोयल राणा ने अदिति आर्या को ताज पहनाया।
  • अदिति आर्या वर्ष 2015 में होने वाले मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
  • आफरीन राचेल तथा वर्तिका सिंह क्रमशः मिस यूनिवर्स-2015 तथा मिस यूनाइटेड कांटिनेंट्स 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
  • इस प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था।
  • प्रतियोगिता में ब्यूटी विद अ पर्पज तथा सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय परिधान का खिताब भी वर्तिका सिंह ने जीता।
  • प्रतियोगिता में गुवाहाटी की रेवती छेत्री ने रिलायंस डिजिटल मिस मल्टीमीडिया का खिताब जीता।
  • उल्लेखनीय है कि मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन बेनेट, कोलेमैन एंड कंपनी द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘फेमिना’द्वारा किया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.angelopedia.com/news/Aditi-Arya-crowned-Femina-Miss-India-2015/602
http://en.wikipedia.org/wiki/Femina_Miss_India_2015
http://www.angelopedia.com/Beauty-Pageant-Info/India/Femina-Miss-India-2015/428