फॉर्चून ग्लोबल 500

fortune500

प्रश्न-हाल ही में फॉर्चून पत्रिका द्वारा जारी वर्ष 2016 के लिए विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘2016 फॉर्चून ग्लोबल 500’ में कितनी भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है?
(a) 8
(b) 7
(c) 11
(d) 6
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 जुलाई, 2016 को प्रसिद्ध पत्रिका फॉर्चून ने विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘2016 फॉर्चून ग्लोबल 500’ जारी की।
  • फॉर्चून पत्रिका द्वारा तैयार विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची में प्रसिद्ध अमेरिकी रिटेल कंपनी ‘वॉलमार्ट’ शीर्ष स्थान पर है।
  • इस सूची में चीन की ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी स्टेट ग्रिड दूसरे, चाईना नेशनल पेट्रोलियम तीसरे, चीन की पेट्रोलियम रिफाइनिंग कंपनी साइनोपेक ग्रुप चौथे तथा नीदरलैंड की रॉयल डच शेल पांचवे स्थान पर है।
  • इसके अनुसार विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों ने वर्ष 2015 में कुल 27.6 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व तथा 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर लाभ प्राप्त किया।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘फॉर्चून ग्लोबल 500’ में भारत की 7 कंपनियां शामिल हैं।
  • इस सूची में इंडियन ऑयल 54,711 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 161वें स्थान पर तथा रिलायंस, इंडस्ट्रीज लि. 43,437 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 215 वें स्थान पर है।
  • इसके अलावा टाटा मोटर्स 42,092 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 226 वें स्थान पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 41,681 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 232 वें स्थान पर तथा भारत पेट्रोलियम 29,082 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 358 वें स्थान पर है।
  • भारत की अन्य कंपनियों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम 28,689 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 367 वें स्थान पर तथा राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) 25,224 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 423 वें स्थान पर है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://beta.fortune.com/global500
http://beta.fortune.com/fortune500
http://fortune.com/2016/07/21/fortune-live-july-21-2016/
http://www.business-standard.com/article/companies/7-indian-companies-on-fortune-s-list-116072100447_1.html