प्रश्न-हाल ही में बाल्डविन जैकबसन लॉन्सडेल का निधन हो गया। वह किस देश के राष्ट्रपति थे?
(a) जिबूती
(b) वानुआतु
(c) इथियोपिया
(d) मंगोलिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 17 जून, 2017 को वानुआतु के राष्ट्रपति बाल्डविन जैकबसन लॉन्सडेल (Baldwin Jacobson Lonsdale) का निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।
- वह 22 सितंबर, 2014 से वानुआतु के राष्ट्रपति थे।
- वानुआतु की संसद के अध्यक्ष एसमन साइमन वर्तमान में देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति है।
- ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति लॉन्सडेल ने भारत और वानुआतु के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- वानुआतु गणराज्य दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है।
- इसकी राजधानी पोर्ट विला है।
संबंधित लिंक
http://www.bbc.com/news/world-asia-40313334
http://www.radionz.co.nz/international/pacific-news/333232/vanuatu-in-mourning-after-president-s-sudden-death
http://www.abc.net.au/news/2017-06-17/vanuatu-president-baldwin-lonsdale-dies/8627620