भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग का नया लोगो और आदर्श वाक्य

प्रश्न – भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग (आईएचआरसी) का नया लोगो और आदर्श वाक्य के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग का नया लोगो और आदर्श वाक्य 25 अप्रैल‚ 2024 को अपनाया गया।
(b) लोगो के मध्य में सारनाथ स्तंभ भारत के गौरवशाली अतीत का प्रतिनिधित्व करता है।
(c) नया आदर्श वाक्य है – यत्र इतिहासं भविष्यायां संरक्षित: (हिंदी अनुवाद – जहां इतिहास भविष्य के लिए संरक्षित है)।
(d) नए लोगो और आदर्श वाक्य के डिजाइन के लिए आमंत्रित प्रविष्टियों में से शिवांस प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तुत लोगो और आदर्श वाक्य को प्रविष्टि के विजेता के रूप में चुना गया है।
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

Related Static GK

  • भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग (आईएचआरसी) की स्थापना वर्ष 1919 में हुई थी।
  • यह आयोग अभिलेखीय मामलों पर एक शीर्ष सलाहकार निकाय है।
  • यह अभिलेखों के प्रबंधन और ऐतिहासिक अनुसंधान के लिए उनके उपयोग पर भारत सरकार को परामर्श देने हेतु रचनाकारों‚ संरक्षकों और अभिलेखों के उपयोगकर्ताओं के एक अखिल भारतीय मंच के रूप में कार्य करता है।
  • इस आयोग के नेतृत्वकर्ता केंद्रीय संस्कृति मंत्री हैं।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2018827

https://www.newsonair.gov.in/indian-historical-records-commission-adopts-new-logo-and-motto/