भारतीय पोल्ट्री क्षेत्र एवियन इन्फ्लूएंजा से मुक्त

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) अक्टूबर‚ 2023 में विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) द्वारा विशिष्ट पोल्ट्री डिब्बों में अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा (HPAI) से मुक्त होने की भारतीय स्व-घोषणा को मंजूरी प्रदान की।
(ii) भारत का दृष्टिकोण एवियन इन्फ्लूएंजा की रोकथाम‚ नियंत्रण हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना (संशोधित 2021) में उल्लिखित पता लगाने और मारने की नीति का पालन करता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i) तथा (ii) दोनों
(b) केवल (i)
(c) केवल (ii)
(d) इनमें में से कोई नही
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ध्यातव्य है कि अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI), या बर्ड फ्लू‚ भारत में पहली बार वर्ष 2006 में महाराष्ट्र में पाया गया था।
  • भारत में अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के खिलाफ टीकारण की अनुमति नहीं है।
  • भारत विश्व में अंडों का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक तथा पोल्ट्री मांस का पांचवां सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  • भारत ने एचपीएआई खतरों को कम करने के लिए पोल्ट्री कंपार्टमेंटलाइजेशन की अवधारणा को अपनाया है‚ जिससे पशु स्वास्थ्य में सुधार तथा रोग कम फैलते हैं।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1967629