भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 102वां अधिवेशन

प्रश्न- 3-7 जनवरी, 2015 को भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 102वां अधिवेशन कहां आयोजित किया गया?
(a) जम्मू एवं कश्मीर
(b) मुंबई
(c) अहमदाबाद
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 3 जनवरी, 2015 को भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई, महाराष्ट्र में किया।
  • भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 102वां अधिवेशन 3 से 7 जनवरी, 2015 के मध्य मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई में आयोजित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह छठवां अवसर था जब यह प्रतिष्ठित समारोह मुंबई में आयोजित किया गया।
  • इसके पूर्व वर्ष 1919 (6th), 1926 (13th), 1934 (21st), 1960 (47th) और 1969 (65th) में इस समारोह का आयोजन तत्कालीन बांबे (आज मुंबई) में हो चुका है।
  • 102वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एस.बी. निमसे ने की।
  • 102वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का केंद्रीय विषय (Theme) था- ‘‘मानव विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’’ (“Science and Technology for Human Development”) ।
  • देश भर के विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों के साथ इस कांग्रेस में 16,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • भारतीय विज्ञान कांग्रेस में 2014 के शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी और बांग्लादेश से 2006 में शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस सहित 6 नोबेल पुरस्कार विजेता शामिल हुए।
  • 102वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के साथ ही राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन (बाल विज्ञान कांग्रेस) तथा चौथी महिला विज्ञान कांग्रेस का आयोजन भी किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन वर्ष 1993 से तथा महिला विज्ञान कांग्रेस का आयोजन वर्ष 2012 से प्रत्येक वर्ष भारतीय विज्ञान कांग्रेस के साथ ही किया जाता है।
  • बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन 4 जनवरी, 2015 को भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने किया।
  • 4 जनवरी, 2015 को विज्ञान तथा तकनीकी एवं मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने महिला विज्ञान कांग्रेंस का उद्घाटन किया।
  • इसका केंद्रीय विषय (Theme) ‘महिला विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ था।
  • इसके अतिरिक्त भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दौरान 8वें ‘राष्ट्रीय विज्ञान संचारक सम्मेलन’ (8th Science Communicator’s Meet) का आयोजन भी किया गया।
  • 102 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के लाभों को सबसे गरीब, सबसे दूरस्थ और सबसे कमजोर लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
  • जनवरी, 2016 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 103वें अधिवेशन का आयोजन मैसूर विश्वविद्यालय, मैसूर में आयोजित किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 1982 में मैसूर विश्वविद्यालय ने 69वें विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी की थी।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2014 में 101वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू में हुआ था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.mu.ac.in/iscform.pdf
http://www.isc102.in/
http://www.sciencecongress.nic.in/html/notice_board.php
http://www.sciencecongress.nic.in/html/past_general_presidents.php
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=114325
http://www.isc102.in/women_science_congress.html

One thought on “भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 102वां अधिवेशन”

  1. हमे यह गैरव की बात है 102 भारतीय विज्ञान काँग्रेस अध्यक्षता महाराष्ट्र के ओर लखनौ विश्व विद्यापीठ के कुलपती डॉ एस बी निमसे ने कीया धन्यवाद

Comments are closed.