भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती-अभ्यास‚ 2021

प्रश्न-12-14 नवंबर‚ 2021 के मध्य भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती अभ्यास का 32वां संस्करण कहां आयोजित हुआ?
(a) अरब सागर
(b) दक्षिण चीन सागर
(c) हिंद महासागर
(d) प्रशांत महासागर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 12-14 नवंबर‚ 2021 के मध्य भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (Indo-Thai CORPAT) का 32वां संस्करण हिंद महासागर में आयोजित हुआ।
  • उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को मजबूत करने की दिशा में और हिंद महासागर के इस महत्वपूर्ण हिस्से को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए सुरक्षित रखने के उद्देश्य से दोनों नौसेनाएं वर्ष 2005 से अपनी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के साथ द्वि-वार्षिक कॉर्पेट कर रही हैं।
  • यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच समझ और अंत: क्रिया-शीलता का निर्माण करता है।
  • साथ ही यह तस्करी‚ अवैध अप्रवास की रोकथाम और समुद्र में खोज और बचाव संचालन के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान द्वारा अभियानगत तालमेल को बढ़ाने में मदद करता है।
  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित जहाज मिसाइल कार्वेट ‘आईएनएस कर्मुक’ ने भाग लिया।
  • जबकि रॉयल थाई नौसेना की ओर से जहाज (एचटीएमएस) टायनचोन ‘जो एक खामरोसिन क्लास एंटी-सबमरीन पेट्रोल क्राफ्ट है ने भाग लिया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1771378