मनोहर पर्रिकर

प्रश्न-9 नवंबर, 2014 को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?
(a) जे.पी. नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया है।
(b) अरुण जेटली को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
(c) सुरेश प्रभु को रेल मंत्री बनाया गया है।
(d) जनरल वी.के. सिंह को रक्षामंत्री बनाया गया है।
उत्तर-(d)

संबंधित तथ्य

  • 9 नवंबर, 2014 को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को देश का नया रक्षामंत्री बनाया गया है।
  • इससे पूर्व रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार अरुण जेटली के पास था।
  • 13 नवंबर, 2014 को मनोहर पर्रिकर उत्तर प्रदेश से निर्विरोध राज्य सभा सांसद निर्वाचित हुए।
  • 24 अक्टूबर, 2000 को वह पहली बार गोवा के मुख्यमंत्री बने।
  • वर्ष, 2012 में सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द इयर का पुरस्कार राजनीति के क्षेत्र में योगदान के लिए मनोहर पर्रिकर को दिया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://en.wikipedia.org/wiki/Manohar_Parrikar
http://www.mod.nic.in/forms/Mainlinks.aspx?lid=1527&Id=0
http://en.wikipedia.org/wiki/CNN-IBN_Indian_of_the_Year