मनोहर लाल खट्टर

प्रश्न- निम्नलिखित की सही जोड़ियां बनाइए-
राज्यः-
(A) त्रिपुरा
(B) राजस्थान
(C) हरियाणा
(D) महाराष्ट्र
मुख्यमंत्रीः-
(I) देवेंद्र फड़नवीस
(II) मनोहर लाल खट्टर
(III) माणिक सरकार
(IV) वसुन्धरा राजे सिंधिया
कूटः-
    A  B  C  D
(a) 1, 4, 3, 2
(b) 2, 4, 3, 1
(c) 3, 4, 2, 1
(d) 1, 2, 3, 4
उत्तर-(c)

संबंधित तथ्य

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर मनोहर लाल खट्टर को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने पंचकुला के मेला ग्रांउड में 26 अक्टूबर, 2014 को शपथ दिलाई।
  • मनोहर लाल खट्टर का जन्म 5 मई, 1954 को रोहतक जिले में महम तहसील के निन्दाना गांव में हुआ था।
  • मनोहर लाल खट्टर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रह चुके हैं।
  • मनोहर लाल खट्टर 1994 में भारतीय जनता पार्टी से हरियाणा के संगठन मंत्री व 2002 में जम्मू और कश्मीर के राज्य चुनाव प्रभारी रह चुके हैं।
  • मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में पहली बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज करके राजनैतिक इतिहास रच दिया।

Link :
http://manoharlalkhattar.in/
http://en.wikipedia.org/wiki/Manohar_Lal_Khattar