माइकल साटा

प्रश्न-माइकल साटा जिनका हाल ही में निधन हुआ है वे किस देश के राष्ट्रपति थे?
(a) ऑस्ट्रिया
(b) कंबोडिया
(c) जाम्बिया
(d) मिस्र
उत्तर-(C)

संबंधित तथ्य-

  • जाम्बिया के 5वें राष्ट्रपति माइकल साटा का 28 अक्टूबर, 2014 को लंदन में निधन हो गया, वे 77 वर्ष के थे।
  • माइकल साटा अपने तीखे बयानों के कारण ‘किंग कोबरा’ के नाम से भी मशहूर थे।
  • वर्ष 1937 में जाम्बिया के मपिका में जन्में माइकल साटा वर्ष 2011 में जाम्बिया के राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • माइकल साटा ने औपनिवेशिक प्रशासन के दौरान पुलिस अधिकारी, रेलवे कर्मचारी और श्रमिक संघी के रूप में कार्य किया।
  • जाम्बिया के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान वह राजनीति में आए और बाद में पैट्रिओटिक फ्रंट की स्थापना की।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://zambiareports.com/2014/10/29/president-michael-sata-died/
http://en.wikipedia.org/wiki/Michael_Sata
http://www.bbc.com/news/world-africa-29813612