’माहे’‚ ’मालवन’ और मंगरोल जलयानों का अनावरण

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) हाल ही में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा भारतीय नौसेना हेतु निर्मित 8 एक्स एएसडब्ल्यू शैलो वॉटर क्राफ्ट (सीएसएल) परियोजना के प्रथम तीन जहाजों का अनावरण किया गया।
(ii) माहे‚ मालवन और मंगरोल जलयानों को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा निर्मित एवं विकसित किया गया।
(iii) इन आठ एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी जहाजों के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय और कोचीन शिपयार्ड के मध्य 30 अप्रैल‚ 2019 को समझौता हुआ था।
निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i), (ii) एवं (iii)
(b) (i) एवं (ii)
(c) (i) एवं (iii)
(d) (ii) एवं (iii)
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –

  • 30 अप्रैल‚ 2019 को रक्षा मंत्रालय और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के मध्य आठ सबमरीन शैलो वॉटर क्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • समुद्री परंपराओं के अनुसार तीनों जलयानों का अनावरण भारतीय नौसेना के मुख्य अतिथि नौसेना स्टॉफ के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जे. सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
  • भारतीय नौसेना में शामिल होने के बाद तीनों जलयानों को INS माहे‚ INS मालवन और INS मंगरोल नाम से संदर्भित किया जाएगा।
  • ASW, SWC जहाज 78 मीटर लंबे व 25 नॉट (समुद्री मील) की अधिकतम गति प्रदान करने की क्षमता है। इसकी विस्थापन क्षमता लगभग 900 टन तक है।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1981148