मुस्लिम देशों के यात्रा प्रतिबंध को सुप्रीम कोर्ट का समर्थन

US Supreme Court gives go ahead for Trump's travel ban on six Muslim-majority nations

प्रश्न-हाल ही में अमेरिका द्वारा कई मुस्लिम देशों पर यात्रा प्रतिबंध लागू किया गया है। प्रश्न में कौन-सा देश इसमें शामिल नहीं है।
(a) चाड
(b) ईरान
(c) मिस्र
(d) सोमालिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 दिसंबर, 2017 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने छह मुस्लिम देशों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का समर्थन किया।
  • न्यायालय द्वारा इसे पूर्णतः लागू करने हेतु निर्देशित भी किया गया।
  • सुप्रीम कोर्ट के नौ में से सात न्यायाधीशों ने ट्रंप प्रशासन के उस आग्रह को स्वीकार किया है जिसमें निचली अदालतों द्वारा यात्रा प्रतिबंध लागू करने पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग की गई थी।
  • ज्ञातव्य है कि निचली अदालतों के न्यायाधीशों में इस यात्रा प्रतिबंध को ये कहकर खारिज कर दिया था कि ये ट्रंप की मुस्लिमों पर प्रतिबंध की नीति का हिस्सा है।
  • इस यात्रा प्रतिबंध को मंजूरी मिलने के बाद चाड, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सीरिया और यमन के साथ ही उत्तर कोरिया और वेनेजुएला से आने वाले लोगों को भी वीजा नहीं मिल सकेगा।

संबंधित लिंक
http://www.france24.com/en/20171204-us-supreme-court-gives-go-ahead-trumps-travel-ban-six-muslim-majority-nations
https://www.nytimes.com/2017/06/26/us/politics/supreme-court-trump-travel-ban-case.html