प्रश्न-हाल ही में प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 1982
(b) वर्ष 1983
(c) वर्ष 1981
(d) वर्ष 1988
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 20 जुलाई, 2016 को प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।
- वह वर्ष 1980 में मॉस्को में हुए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।
- इसके अलावा, वह वर्ष 1982 के एशियन गेम्स में रजत पदक और 1986 के एशियाड खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।
- उन्हें वर्ष 1980-81 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
- हॉकी में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 1986 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://en.wikipedia.org/wiki/Mohammed_Shahid
http://www.thehindu.com/sport/hockey/hockey-legend-mohammad-shahid-passes-away/article8874890.ece
hello this side soo good for mee