युद्धाभ्यास शक्ति-2021

प्रश्न-15-26 नवंबर‚ 2021 के मध्य किन देशों की सेनाओं के बीच ‘युद्धाभ्यास शक्ति-2021’ का आयोजन किया जा रहा है?
(a) भारत एवं श्रीलंका
(b) भारत एवं यूएसए
(c) भारत एवं जापान
(d) भारत एवं फ्रांस
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 15-26 नवंबर‚ 2021 के मध्य भारत एवं फ्रांस की सेनाओं के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास ‘युद्धाभ्यास शक्ति 2021’ का छठा संस्करण फ्रेजस‚ फ्रांस‚ (Frejus, France) में आयोजित किया जा रहा है।
  • गोरखा राइफल्स इन्फ्रैंट्री बटालियन की एक प्लाटून इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर रही है।
  • वहीं छठी लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड की 21वीं मरीन इन्फ्रैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा फ्रांसीसी पक्ष का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।
  • यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के तहत अर्ध-शहरी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है।
  • इस अभ्यास का 5वां संस्करण 31 अक्टूबर से 13 नवंबर‚ 2019 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज‚ राजस्थान में फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया गया था।
  • गौरतलब है कि भारत और फ्रांस के मध्य तीन द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास किया जाता है।
  1. भारतीय वायुसेना के साथ अभ्यास ‘गरूड़’।
  2. भारतीय नौसेना के साथ अभ्यास ‘वरूण’
  3. भारतीय थल सेना के साथ अभ्यास ‘शक्ति’।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1771234

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1771355