प्रश्न-हाल ही में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी राजीव कुमार नागपाल किस देश में भारत के अगले राजदूत नियुक्त हुए?
(a) आइसलैंड
(b) तुर्कमेनिस्तान
(c) वेनेजुएला
(d) चेक गणराज्य
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 26 अप्रैल, 2018 को भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी राजीव कुमार नागपाल केंद्र सरकार द्वारा वेनेजुएला में भारत के अगले राजदूत नियुक्त हुए।
- वर्तमान में वह आइसलैंड में भारत के राजदूत हैं।
- वेनेजुएला दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक देश है।
- इसकी राजधानी काराकस है।
- वर्तमान में निकोलस मादुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति हैं।