राष्ट्रीय डेंगू दिवस

National Dengue Day 2017

प्रश्न-‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 मई
(b) 16 मई
(c) 14 मई
(d) 18 मई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 मई, 2017 को संपूर्ण देश में ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ (National Dengue Day) मनाया गया।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य डेंगू के बारे में जागरूकता प्रसारित करना, निवारक कार्यवाही की पहल और रोग के संचारण वाले मौसम के समाप्त होने तक डेंगू को नियंत्रित करना है।
  • डेंगू मच्छर के काटने से प्रसारित होने वाला सामान्य वायरल रोग है।
  • यह रोग एडीज एजिप्टी (Aedes Aegypti) मच्छर के माध्यम से संचारित होता है।
  • यह दो रूपों में होता है।
  • इसका एक रूप क्लासिकल डेंगू बुखार होता है, जिसे हड्डी तोड़ बुखार के रूप में जाना जाता है।
  • इसका दूसरा रूप डेंगू हैमरेज ज्वर यानि कि रक्तस्रावी डेंगू बुखार होता है।
  • इस रोग से अफ्रीका, अमेरिका, पूर्वी भू-मध्य सागर, दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिम प्रशांत सहित 100 से अधिक देश प्रभावित हैं।
  • इस रोग से अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र अत्यधिक प्रभावित हैं।
  • यह भारत में विशेषकर बारिश के दिनों में होने वाला सामान्य रोग है।
  • वर्ष 2015 में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, तेलंगाना तथा अन्य राज्यों में डेंगू के अत्यधिक मामलों की सूचना मिली है।

संबंधित लिंक
https://www.nhp.gov.in/national-dengue-day_pg
https://twitter.com/JPNadda/status/864359350604767232