रूस द्वारा भारतीय नाविकों को प्रशिक्षण

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) भारत-रूस ब्लादिवोस्टोक में जीआई एडमिरल नेवेल्स्की के नाम पर स्थापित रूसी समुद्री प्रशिक्षण संस्थान में भारतीय नाविकों को प्रशिक्षित करने पर सहमत हुआ।
(ii) भारत और रूस व्यापार विस्तार के लिए नए समुद्री मार्ग को तलाशने का प्रयास करेंगे।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों
(d) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर – (c)

रूस द्वारा भारतीय नाविकों को प्रशिक्षण –

  • 13 सितंबर‚ 2023 को नई दिल्ली में भारत के जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और रूसी सुदूर पूर्व आर्कटिक के विकास मंत्री एलेक्सी चेकुनकोव के बीच एक बैठक संपन्न हुई।
  • यद्यपि भारत-रूस के बीच इस बैठक में सुदूर पूर्वी रूसी बंदरगाह में‚ धु्रवीय और आर्कटिक जल में भारतीय नाविकों को प्रशिक्षित करने पर सहमति व्यक्त की है।
  • यद्यपि ब्लादिवोस्टोक में जीआई एडमिरल नेवेल्स्की के नाम पर स्थापित रूसी प्रशिक्षण संस्थान में भारतीय नाविकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –

  • ध्यातव्य है कि रूसी सरकार के समर्थन से भारतीय टीम ने मई 2023 में ब्लादिवोस्टोक‚ वोस्टोचन‚ नखोदका और कोजमिनों के बंदरगाहों का भ्रमण किया।
  • उल्लेखनीय है कि पूर्वी समुद्री गलियारे से सुदूर पूर्व क्षेत्र के भारतीय और रूसी बंदरगाहों के बीच माल परिवहन में लगने वाला समय लगभग 16 दिन तक कम हो जाएगा।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1957135#:~:text=It%20was%20also%20decided%20that,facilities%2C%20in%20Vladivostok%2C%20Russia.