लीगल सर्विसेज वीक

legal services week

प्रश्न-उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक वर्ष राज्य में विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है-
(a)  8 नवंबर को
(b) 9 नवंबर को
(c)  11 नवंबर को
(d) 12 नवंबर को
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 9 नवंबर, 2017 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राज्य में विधिक सेवा दिवस मनाया गया।
  • इसका मुख्य उद्देश्य ‘सभी के लिए न्याय की पहुंच’ (Access to Justice for All) था।
  • ज्ञातव्य है कि 9 नवंबर, 1987 को राज्य विधिक सेवा अधिनियम अस्तित्व में आया था। इसी कारण प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।
  • राज्य में 9-19 नवंबर, 2017 तक लीगल सर्विसेज वीक (विविध सेवा सप्ताह) आयोजित किया जा रहा है।
  • इसका आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।
  • एक सप्ताह तक संचालित इस अभियान का नाम ‘कनेक्टिंग टू सर्व (Connecting to Serve) रखा गया है।
  •  इसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों को विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा निःशुल्क विधिक सेवाएं, विधिक सेवा क्लीनिक्स की उपयोगिता, फ्रंट कार्यालय, विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर आदि के विषय में जानकारी प्रदान करना और ऐसे लोगों को चिह्नित करना, जिन्हें विधिक सहायता की आवश्यकता है।

संबंधित लिंक
http://upslsa.up.nic.in/news%20Dainik%20jagran.jpeg
http://www.tribuneindia.com/news/punjab/awareness-week-on-legal-services/494805.html
http://www.livelaw.in/legal-service-day-do-not-discriminate-between-legal-aid-briefs-and-other-briefs-argue-the-former-with-more-vigour-cji-tells-lawyers/