वर्षांत समीक्षा, 2017: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

प्रश्न-12 जुलाई, 2017 को अत्याधुनिक स्वदेशी ‘डॉप्लर मौसम रडार’ का उद्घाटन कहां किया गया?
(a)  कोच्चि
(b) चेन्नई
(c)  विशाखापत्तनम
(d) भुवनेश्वर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 दिसंबर, 2017 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा वर्षांत समीक्षा, 2017 जारी की गई।
  • इससे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-
  • जुलाई, 1981 में महासागर विकास विभाग का सृजन किया गया और यह मार्च, 1982 में अस्तित्व में आया।
  • फरवरी, 2006 में सरकार ने विभाग को महासागर विकास मंत्रालय के रूप में अधिसूचित किया।
  • भारत सरकार द्वारा महासागर विकास मंत्रालय का पुनर्गठन किया गया और 12 जुलाई, 2006 को राष्ट्रपति की अधिसूचना से नया ‘पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय’ अस्तित्व में आया।
  • 12 मई, 2017 को अहमदाबाद में एकीकृत पूर्व चेतावनी प्रणाली ‘वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान’ (SAFAR) का उद्घाटन किया गया।
  • 8 अप्रैल, 2017 को नेल्लौर में ‘मरीन फिनफिश हैचरी एंड टेस्ट फैसिलिटी फॉर बैलास्ट वाटर ट्रीटमेंट टेक्नोलॉजीज’ का शिलान्यास किया गया।
  • मंत्रालय द्वारा 2012 में सभी विभिन्न समय सारणियों में मानसून वर्षा की भविष्यवाणी हेतु अत्याधुनिक प्रणाली ‘राष्ट्रीय मानसून मिशन’ (NMM) का शुभारंभ किया गया था।
  • पहली बार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारत भर में 2017 में मानूसन वर्षा का मौसमी पूर्वानुमान तैयार करने के लिए मानसून मिशन मॉडल का उपयोग किया गया।
  • मंत्रालय द्वारा आगामी तीन वर्षों (2017-2020) के लिए मानसून मिशन चरण-2 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
  • 11 जुलाई, 2017 को कोचीन विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय (CUSAT) में वायुमंडलीय रडॉर अनुसंधान हेतु उन्नत केंद्र पर ‘समतापमंडल-क्षोभमंडल रडार सुविधा’ को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
  • 12 जुलाई, 2017 को कोच्चि में अत्याधुनिक स्वदेशी ‘डॉप्लर मौसम रडार’ का उद्घाटन किया गया।

संबंधित लिंक
http://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1514464