वर्षांत समीक्षा, 2017: संसदीय मामले का मंत्रालय

Year End Review 2017 Ministry of Parliamentary Affairs

प्रश्न-किस वर्ष आम बजट एवं रेल बजट को मिला दिया गया?
(a)  2017 में
(b) 2016 में
(c)  2015 में
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 दिसंबर, 2017 को संसदीय मामले के मंत्रालय द्वारा वर्षांत समीक्षा, 2017 जारी की गई।
  • इससे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-
  • भारतीय विधायी इतिहास में पहली बार संघीय बजट 1 फरवरी को प्रस्तुत किया गया।
  • पहली बार 2017 में आम बजट एवं रेल बजट को मिलाकर एकीकृत संघीय बजट प्रस्तुत किया गया।
  • बजट सत्र के दौरान लोक सभा की उत्पादकता 113.27% और राज्य सभा की उत्पादकता 92.43% थी।
  • बजट सत्र 2017 के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा वस्तु एवं सेवा कर से संबंधित केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर विधेयक, 2017, एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर विधेयक, 2017, वस्तु एवं सेवा कर (राज्यों का मुआवजा) विधेयक, 2017 और संघ शासित क्षेत्र वस्तु एवं सेवा कर विधेयक, 2017 पारित किया गया।
  • 1 जुलाई, 2017 को पूरे देश में वस्तु एवं सेवा कर का कार्यान्वयन प्रभावी हुआ।
  • मानसून सत्र, 2017 में लोक सभा में 17 विधेयक पेश किए गए।
  • मानसून सत्र 2017 में दोनों सदनों द्वारा 13 विधेयक पास किए गए।
  • 9 अगस्त, 2017 को दोनों सदनों में भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए विशेष बहस आयोजित की गई।
  • मानसून सत्र, 2017 के दौरान ‘2022 तक नए भारत’ भारत के निर्माण के लिए ‘संकल्प से सिद्धि’ की शपथ ली गई।
  • मानसून सत्र 2017 के दौरान वस्तु एवं सेवा कर का जम्मू एवं कश्मीर राज्य तक विस्तार एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
  • लोक सभा की उत्पादकता 77.94% जबकि राज्य सभा की 79.95% थी।
  • शीत सत्र, 2017 के दौरान 26 दिसंबर, 2017 तक लोकसभा में 9 विधेयक पेश किए गए।
  • इस अवधि में दोनों सदनों द्वारा 2 विधेयक पास किए गए।
  • 29 मई से 6 जून, 2017 के मध्य तत्कालीन संसदीय मामले के राज्यमंत्री सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया के नेतृत्व में भारतीय सांसदों का सद्भावना दल स्वीडन, नॉर्वे एवं इस्राइल की यात्रा पर गया।
  • मंत्रालय द्वारा अगस्त-अक्टूबर, 2017 के मध्य देश के विभिन्न स्थानों पर भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ‘नया भारत करके रहेंगे’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=174959