विकास स्वरूप

प्रश्न- भारतीय विदेश मंत्रालय ने किसे मंत्रालय का प्रवक्ता नियुक्त किए जाने की घोषणा की है?
(a) विकास स्वरूप
(b) विनय स्वरूप
(c) विकास गुप्ता
(d) विजय स्वरूप
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय विदेश मंत्रालय ने 26 मार्च, 2015 को विकास स्वरूप को मंत्रालय का नया प्रवक्ता बनाए जाने की घोषणा की है।
  • इनकी की नियुक्ति 18 अप्रैल, 2015 से प्रभावी होगी।
  • वे वर्ष 1986 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।
  • उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में ये विदेश मंत्रालय के संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक प्रभाग का नेतृत्व कर रहे हैं।
  • ध्यातव्य है कि इन्होंने, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में कार्यरत रहे हैं। और उन्होंने संवेदनशील ‘पीएआई’(पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं ईरान) प्रभाग के निर्देशक के रूप में कार्य किया है।
  • उल्लेखनीय है कि विकास स्वरूप एक अधिकारी के साथ-साथ प्रसिद्ध साहित्यकार भी हैं।
  • इनका पहला उपन्यास‘क्यू एंड ए’वर्ष 2005 में प्रकाशित हुआ था। इसका 43 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।
  • ज्ञातव्य है कि उनके पहले उपन्यास‘क्यू एंड ए’(Q & A) (2005) पर आधारित फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने वर्ष 2008 में 8 ऑस्कर पुरस्कार जीते।
  • उनके दो अन्य उपन्यास हैं-‘सिक्स सस्पेक्ट’(2008) और ‘द एक्सीडेंटल अपरेंटिस (2013)।
  • श्री स्वरूप लघुकथा लेखक भी हैं और उन्होंने टाइम, न्यूज वीक, गार्जियन और द डेली टेलीग्राफ के लिए लिखा है।
  • ज्ञातव्य है कि उनका जन्म इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/national/vikas-swarup-to-be-new-spokesperson-of-external-affairs-ministry/article7035772.ece
http://www.vikasswarup.net/home/
http://www.dnaindia.com/india/report-slumdog-millionaire-writer-vikas-swarup-appointed-spokesperson-in-external-affairs-ministry-2072152