विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक 2020

Wisden Almanack 2020

प्रश्न- 8 अप्रैल 2020 को विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक द्वारा विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2020 पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस वर्ष किस क्रिकेटर को लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द वर्ल्ड (विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर) चुना गया?
(a) विराट कोहली
(b) बेन स्टोक्स
(c) आंद्रे रसैल
(d) के.एल. राहुल
उत्तर- (b)
संबंधित तथ्य

  • 8 अप्रैल 2020 को विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक द्वारा विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2020 पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • पुरस्कार विजेताओं का चयन वर्ष 2019 के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
  • इस वर्ष इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द वर्ल्ड (विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर) चुना गया है।
  • स्टोक्स वर्ष 2005 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बाद यह पुरस्कार पाने वाले इंग्लैंड के दूसरे क्रिकेटर हैं।
  • पिछले लगातार तीन वर्ष तक (2016, 2017, 2018 ) में भारत के विराट कोहली को लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द वर्ल्ड चुना गया था।
  • विज्डन ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी को वीमेन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर चुना है।
  • वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल को लीडिंग T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।
  • विजडन द्वारा क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए अन्य पांच क्रिकेटरों में जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), साइमन हैमर (दक्षिण अफ्रीका), मार्नेस लाबुशाने (ऑस्ट्रेलिया) और एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया महिला) शामिल हैं।
  • विजडन क्रिकेटर अलमानैक (क्रिकेट की बाइबल) क्रिकेट की एक संदर्भ पुस्तक है जिसे यूनाइटेड किंगडम में प्रति वर्ष प्रकाशित किया जाता है।
  • इसे विश्व की सबसे प्रसिद्ध खेल संदर्भ पुस्तक माना जाता है।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.wisden.com/almanack/the-wisden-leading-cricketer-in-the-world-in-2019-ben-stokes
https://www.wisden.com/almanack/wisden-almanack-2020-wisden-five-cricketers-of-the-year