वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का फार्मा निर्यात

प्रश्न-वित्त वर्ष 2021-22 में भारत के फार्मा निर्यात के संबंध में निम्नवत कथनों पर विचार कीजिए?
1. मई‚ 2022 में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने फार्मा निर्यात 2021-22 जारी किया।
2. भारत के फार्मा निर्यात ने वित्त वर्ष 2013-14 की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 में 103 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
3. भारत फार्मा उत्पादन की मात्रा और मूल्य की दृष्टि से क्रमश: तीसरे और चौदहवें (14वें) स्थान पर है।
उपरोयुक्त कथनों में कौन-सा कथन सही है।
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 5
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • मई‚ 2022 में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय‚भारत का फार्मा निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 जारी किया।
  • उल्लेखनीय है‚ कि भारत के फार्मा निर्यात ने वित्त वर्ष 2013-14 की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 में 103 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
  • वित्त वर्ष 2013-14 के 90415 करोड़ रुपये के तुलना में फार्मा निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़कर 183422 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वश्रेष्ठ निर्यात प्रदर्शन दर्ज किया।
  • भारत फार्मा उत्पादन की मात्रा और मूल्य की दृष्टि से क्रमश: तीसरे और चौदहवें (14वें) स्थान पर है।
  • भारत के शीर्ष पांच फार्मा निर्यात गंतव्य अमेरिका‚ ब्रिटेन‚ दक्षिण अफ्रीका‚ रूस तथा नाइजीरिया हैं।
  • भारत के फार्मास्यूटिकल उद्योग के वर्तमान बाजार का आकार लगभग 50 बिलियन डॉलर है।
  • वैश्विक स्तर पर 60 प्रतिशत टीका और 20 प्रतिशत जेनरिक दवाएं भारत से आती हैं।
  • वैश्विक निर्यात में भारत के फार्मास्यूटिकल्स और दवाओं की हिस्सेदारी 5.92 प्रतिशत है।
  • वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय ड्रग्स तथा फार्मास्यूटिकल्स ने कोविड के समय 18 प्रतिशत की वर्ष दर वर्ष वृद्धि के साथ 24.4 बिलियन डॉलर का निर्यात दर्ज कराया था।

लेखक-सुरेंद्र वर्मा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1821786