विश्व एथेलेटिक्‍स चैंपियनशिप, 2022

प्रश्न-24 जुलाई, 2022 को संपन्‍न विश्व एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप, 2022 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 15-24 जुलाई, 2022 के मध्य विश्व एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप दो शहरों यूजीन और ओरेगन में आयोजित हुई।
(ii) भारतक के नीरज चोपड़जा ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीता
(iii) इस चैंपियनशिप में अमेरिका 13 स्वर्ण सहित कुल 33 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
उपर्युक्‍त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) (i) एवं (ii)
(b) (ii) एवं (ii)
(c) (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्‍त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 15-24 जुलाई, 2022 तक विश्व एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप, 2022 यूजीन, ओरेगन, संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में आयोजित हुई।
  • पुरुषों की पोल वॉल्‍ट स्पर्धा में स्वीडन के आर्मंड डुप्‍लांटिस ने 6.21 मीटर की ऊंचाई तक छलांग लगाकर वर्‍ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं।
  • चोपड़ा से पहले अंजू बाबी जॉर्ज ने वर्ष 2003 में पेरिस में लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
  • महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा नाइजीरिया की तोबी एमुसन ने 12.12 सेकेंड के समय के साथ जीतकर वर्‍ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
  • भारतीय प्रतिभागी खिलाड़ियों के संबंध में विशेष तथ्य
  • मुरली श्रीशंकर लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुचनं वाले पहले भारतीय बने।
  • एल्‍डोस पॉल त्रिकूद स्पर्धा के फाइलन में पहुंचने वाले पहले भारतीय एथलीट बने।
  • रोहित यादव भी जेवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे।
  • अन्‍नू रानी महिलाओं की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में दूसरी बार फाइनल में पहुंची और इस चैंपियनशिप में 7वें स्थान पर रहीं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://olympics.com/en/news/world-athletics-championships-2022-oregon-india-results