विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची‚ 2023

प्रश्न – हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची‚ 2023 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इस सूची में यूरोपियन केंद्रीय बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन
लेगॉर्ड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
2. सूची में भारत की 4 महिलाओं को शामिल किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

  • सूची में शामिल 4 भारतीय महिलाएं- 1. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण‚ (32वां स्थान)
  • 2. एचसीएल टेक की अध्यक्ष रोशनी नाडर मल्होत्रा (60वां स्थान)
  • 3. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (SAIL) की पूर्व अध्यक्ष सोमा मंडल (70वां स्थान)
  • 4. बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ (76वां स्थान)।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.forbes.com/lists/power-women/?sh=1b5f29635a95