विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची, 2018

प्रश्न-8 मई, 2018 को फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की नवीनतम सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) एंजेला मर्केल
(b) शी जिनपिंग
(c) डोनाल्ड ट्रंप
(d) ब्लादिमीर पुतिन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 मई, 2018 को प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों (The World’s Most Powerful People) की सूची, 2018 जारी की गई।
  • इस सूची में कुल 75 व्यक्तियों को शामिल किया गया है।
  • वर्ष 2009 में पहली बार जारी की गई इस महत्वपूर्ण सूची का यह दसवां संस्करण है।
  • सूची में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • विगत चार वर्षों तक इस सूची में शीर्ष स्थान पर रहे रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तीसरा, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को चौथा तथा अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूची में शामिल एक अन्य भारतीय रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 32वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्या नडेला को 40वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूची में शामिल अन्य प्रमुख हस्तियों में पोप फ्रांसिस 6वें, बिल गेट्स 7वें, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 12वें, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 13वें, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे 14वें, चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग 15वें तथा एप्पल के सीईओ टिम कुक 24वें स्थान पर रहे।
  • फोर्ब्स ने कहा विश्व में लगभग 7.5 अरब लोग रहते हैं, लेकिन इन 75 पुरुषों एवं महिलाओं ने दुनिया बदलने का काम किया है।
  • फोर्ब्स विश्व के सबसे शक्तिशाली लोगों की वार्षिक रैंकिंग के लिए प्रति 10 करोड़ लोगों में से एक शख्स की पहचान करता है, जिनका कार्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण हो।
  • सूची में सबसे कम उम्र के व्यक्ति सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद 8वें स्थान पर रहे।

संबंधित लिंक
https://www.forbes.com/sites/davidewalt/2018/05/08/the-worlds-most-powerful-people-2018/#580785bb6c47
https://www.forbes.com/powerful-people/list/2/#tab:overall