विश्व बैंक द्वारा भारत को आपातकालीन आर्थिक सहायता

The World Bank Group Moves Quickly to Help Countries Respond to COVID-19

प्रश्न- 2 अप्रैल 2020 को विश्व बैंक ने कोविड-19 से मुकाबला के लिए भारत को कितने अरब डॉलर की आपातकालीन आर्थिक सहायता मंजूर की?
(a) 1.5 अरब डॉलर
(b) 2 अरब डॉलर
(c) 1 अरब डॉलर
(d) 3 अरब डॉलर
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य

  • 2 अप्रैल 2020 को विश्व बैंक ने कोविड-19 से मुकाबला के लिए भारत को 1 अरब डॉलर की आपातकालीन आर्थिक सहायता मंजूर की।
  • विश्व बैंक के अनुसार उसकी ओर से पहले चरण में 25 देशों को 1.9 अरब डालर की सहायता दी जाएगी।
  • साथ ही फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया का उपयोग करते हुए 40 से अधिक देशों में नई सहायता परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।
  • विश्व बैंक से जारी पहले चरण की आपातकालीन सहायता का सबसे बड़ा हिस्सा भारत को मिला है।
  • इसके अलावा विश्व बैंक ने दक्षिण एशियाई देशों में पाकिस्तान के लिए 20 करोड़ डॉलर , अफगानिस्तान के लिए 10 करोड़ डॉलर, मालदीव के लिए 73 लाख डॉलर और श्रीलंका के लिए 12.86 लाख डॉलर के मदद की स्वीकृति दी है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.worldbank.org/en/news/feature/2020/04/02/the-world-bank-group-moves-quickly-to-help-countries-respond-to-covid-19