श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा

प्रश्न-हाल ही में श्रीलंका में किस स्थल पर फैली हिंसा के कारण आपातकाल की घोषणा की गई?
(a) जाफना
(b) दांबुला
(c) कैंडी
(d) गाले
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 मार्च, 2018 को श्रीलंका सरकार ने कैंडी जिले में बहुसंख्यक सिंहली (बौद्ध) और अल्पसंख्यक मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक हिंसा फैलने से रोकने हेतु आपातकाल की घोषणा की।
  • आपातकाल की अवधि 10 दिन है।
  • पिछले हफ्ते एक भीड़ के हाथों एक सिंहली बौद्ध व्यक्ति की मृत्यु के फलस्वरूप कैंडी में हिंसा शुरू हुई थी।
  • इस हिंसा में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित मस्जिदों, दुकानों और घरों को क्षतिग्रस्त किया गया।
  • अगस्त, 2011 के बाद पहली बार श्रीलंका में आपातकाल की स्थिति लागू हुई है।

संबंधित लिंक
https://edition.cnn.com/2018/03/06/asia/sri-lanka-state-of-emergency-intl/index.html
https://www.nytimes.com/2018/03/06/world/asia/sri-lanka-anti-muslim-violence.html
http://www.bbc.com/news/world-asia-43300913
https://www.theguardian.com/world/2018/mar/06/sri-lanka-declares-state-of-emergency-after-communal-violence