सउदी अरब-ईरान संकट

Saudi Arabia-Iran crisis- 2016

प्रश्न-सउदी अरब ने शेख निम्र अल निम्र को 2 जनवरी, 2016 को फांसी दे दिया इनके बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
(a) ये शिया समुदाय के धार्मिक नेता थे।
(b) ये लोकतंत्र समर्थक नेता थे।
(c) ये सउदी अरब के पूर्वी प्रांत के रहने वाले थे।
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • सउदी अरब ने 2 जनवरी, 2016 को शिया शेख तथा लोकतंत्र समर्थक नेता निम्र अल निम्र सहित 47 लोगों को फांसी दे दी।
  • जिससे खाड़ी देश सहित समस्त शिया समुदाय में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
  • शिया बाहुल्य देश ईरान ने सउदी अरब के इस कदम की कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए तेहरान में सउदी दूतावास तथा मसहद में वाणिज्यिक दूतावास को बंद करते हुए सउदी अरब से अपने समस्त राजनयिक तथा वाणिज्यिक संबंध तोड़ लिये हैं। इससे समस्त खाड़ी देशों में तनाव व्याप्त हो गया है।
  • सउदी अरब में राजतंत्रात्मक शासन प्रणाली है। यहां अल सउद परिवार का राजतंत्र पर कब्जा है। इस समय यहां के राजा किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद हैं।
  • सउदी अरब की जनंसख्या 30.7 मिलियन है जिसमें लगभग 20 मिलियन सुन्नी समुदाय के लोग हैं तथा 10.06 मिलियन विदेशी मूल के हैं।
  • शेख निम्र अल निम्र सउदी अरब के पूर्वी प्रांत के अल अवामियाह के रहने वाले थे। वे लोकतंत्र समर्थक नेता थे जो सउदी अरब में स्वतंत्र चुनाव चाहते थे।
  • 2 जनवरी को सउदी अरब में जिन 47 लोगों को फांसी दी गयी उनमें 45 सउदी अरब के, 1 मिस्र तथा 1 चाड के हैं। इन 47 लोगों में से 3 शिया समुदाय से हैं तथा 44 सुन्नी समुदाय के हैं।
  • वर्ष 2011 में पूर्वी प्रांत में सरकार के विरुद्ध हुए विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व शेख निम्र अल निम्र ने किया था जिसके कारण सउदी सरकार ने सुरक्षा बलों के विरुद्ध हथियार उठाने का दोषी करार देते हुए जेल में बंद कर दिया था और तब से 2 जनवरी, 2016 तक वे जेल में ही बंद रहे।
  • सउदी अरब के ईरान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लेने पर बहरीन और सूडान ने भी ईरान से अपने राजनयिक संबंध तोड़ लिये।
  • इस प्रकार खाड़ी देश शिया बाहुल्य देश तथा सुन्नी बाहुल्य देशों के दो खेमों में बंटता जा रहा है और दोनों खेमों में परस्पर तनाव व्याप्त है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bbc.com/news/world-middle-east-35219693
http://www.wsj.com/articles/iran-crisis-puts-pressure-on-new-generation-of-saudi-leaders-1452044539
http://www.bbc.com/news/world-middle-east-35251917
http://www.cdsi.gov.sa/english/
https://en.wikipedia.org/wiki/Saudi_Arabia
https://en.wikipedia.org/wiki/Nimr_al-Nimr
https://www.hrw.org/news/2016/01/04/saudi-arabia-mass-execution-largest-1980