सनराइज मिशन

NASA Selects Mission to Study Causes of Giant Solar Particle Storms

प्रश्न- 30 मार्च 2020 को नासा ने सनराइज मिशन की घोषणा की। इस मिशन के संबंध में विकल्प में कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस मिशन का उद्देश सूर्य की उत्पत्ति तथा वृहद् सौर कण तूफान का अध्ययन करना और सौर प्रणाली की क्रियाविधि से संबंधित जानकारी एकत्रित करना है।
(b) इस मिशन को 1 जुलाई 2022 को शुरू करने की संभावना है।
(c) यह मिशन इस विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा कि सूर्य का विकिरण अंतरिक्ष पर्यावरण को कैसे प्रभावित करता है।
(d) सनराइज मिशन में छह क्यूबसैट लगे होंगे जो एक बड़े रेडियो टेलिस्कोप के रूप में काम करेंगे।
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य

  • 30 मार्च 2020 को अमेरिका के राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) ने सनराइज (Sunrise- Radio Interferometer Space Experiment) मिशन की घोषणा की।
  • इस मिशन का उद्देश्य सूर्य की उत्पत्ति तथा वृहद् सौर कण तूफान का अध्ययन करना और सौर प्रणाली की क्रियाविधि से संबंधित जानकारी एकत्रित करना है।
  • इस मिशन को 1 जुलाई 2023 को शुरू करने की संभावना है।
  • यह मिशन इस विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा कि सूर्य का विकिरण अंतरिक्ष पर्यावरण को कैसे प्रभावित करता है।
  • यह भविष्य में चन्द्रमा या मंगल ग्रह से संबंधित विभिन्न मिशनों पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को सौर तूफानों से बचाव करेगा।
  • यह सूर्य के स्पेक्ट्रम अर्थात वर्णक्रम के उस हिस्से का भी अध्ययन करेगा जो आयन मंडल के कारण पृथ्वी पर नहीं देखा जा सकता है।
  • सनराइज मिशन में छह क्यूबसैट लगे होंगे जो एक बड़े रेडियो टेलीस्कोप के रूप में काम करेंगे।
  • यह मिशन एक पेलोड ऑर्बिटल डिलीवरी सिस्टम से जुड़ा होगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nasa.gov/press-release/nasa-selects-mission-to-study-causes-of-giant-solar-particle-storms