प्रश्न-हाल ही में उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा सैम हिग्गिनबॉटम इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइसेंज को उच्चीकृत एवं पुनर्गठित कर सैम हिग्गिन बॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय किया गया। यह कहां पर स्थित है?
(a) मेरठ
(b) आगरा
(c) इलाहाबाद
(d) झांसी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 13 दिसंबर, 2016 को उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा सैम हिग्गिनबॉटम इंस्टीटयूट ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड सांइसेज (डीम्ड विश्वविद्यालय) इलाहाबाद को उच्चीकृत एवं पुनर्गठित कर सैम हिग्गिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय किया गया।
- इस संस्थान का संचालन सैम हिग्गिनबॉटम एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी, इलाहाबाद करती है।
- ध्यातव्य है कि यूजीसी की सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में राज्य कृषि विश्वविद्यालय तीन हैं:-
1. चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर
2. नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फैजाबाद
3. सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ - इसके अलावा उत्तर प्रदेश में एक और राज्य कृषि विश्वविद्यालय मान्यवर श्री कांशीराम जी कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा, उत्तर प्रदेश में 2 मार्च, 2010 को संस्थापित है।
- यद्यपि यह यूजीसी की सूची में नहीं है, किंतु यह भी एक राज्य विश्वविद्यालय है।
- अब राज्य में कुल राज्य कृषि विश्वविद्यालयों की संख्या 5 हो गयी है।
- उल्लेखनीय है कि राज्य में एकमात्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी में स्थापित है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=3243