स्पेसएक्स द्वारा 22 स्टारलिंक उपग्रह लांच

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) 19 सितंबर‚ 2023 को स्पेसएक्स द्वारा 22 स्टारलिंक उपग्रह लॉन्च किया गया।
(ii) फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा स्टारलिंक के 22 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया।
(iii) स्पेस एक्स द्वारा निर्मित फाल्कन-9 रॉकेट के लिए यह 17वीं लिफ्टऑफ और लैंडिंग थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i) और (ii)
(c) (i) और (iii)
(d) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर – (a)

स्पेसएक्स द्वारा 22 स्टारलिंक उपग्रह लांच –

  • 19 सितंबर‚ 2023 को स्पेसएक्स ने 22 स्टारलिंक मिशन के उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।
  • उल्लेखनीय है कि इन उपग्रहों को स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –

  • स्पेसएक्स‚ फाल्कन-9 रॉकेट रिकॉर्ड लेड-17वीं बार पुन: प्रयोज्य के तहत लॉन्च हुआ है।
  • स्पेस एक्स के पास 12,000 स्टारलिंक शिल्प को ले जाने की अनुमति प्राप्त है।
  • यद्यपि स्पेसएक्स द्वारा अतिरिक्त 30,000 और भी उपग्रहों को प्रक्षेपित करने हेतु अनुमोदन के लिए आवेदन किया है।
  • ध्यातव्य है कि फाल्कन-9 एक पुन: प्रयोज्य दो चरणों वाला रॉकेट है।
  • फाल्कन-9 विश्व का प्रथम कक्षीय श्रेणी का पुन: प्रयोज्य रॉकेट है।
  • यद्यपि स्पेसएक्स द्वारा फाल्कन-9 को पृथ्वी की कक्षा और उससे आगे पेलोड के विश्वसनीय और सुरक्षित परिवहन के लिए डिजाइन और निर्मित किया गया है।

लेखक – नवनीत सिंह