15वां भारत-नेपाल संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्य किरण‚ 2021

प्रश्न-20 सितंबर‚ 2021 को 15वां भारत-नेपाल संयुक्त सैन्याभ्यास ‘सूर्य किरण’ कहां शुरू हुआ?
(a) जैसलमेर
(b) सालझंडी
(c) ग्वालियार
(d) पिथौरागढ़
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 20 सितंबर‚ 2021 को 15वां भारत-नेपाल संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्यकिरण-2021 पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में शुरू हुआ।
  • यह अभ्यास 3 अक्टूबर‚ 2021 तक चलेगा।
  • यह अभ्यास दोनों देशों के बीच अंतर-संचालनीयता और विशेषज्ञता साझा करने हेतु एक पहल का हिस्सा है।
  • इस अभ्यास के दौरान‚ भारतीय सेना की एक इन्फैंट्री बटालियन और नेपाली सेना के समकक्ष सैन्य बल अपने-अपने देशों में लंबे समय तक विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों के साझा करेंगे।
  • अभ्यास के अंतर्गत दोनों देशों की सेना एक-दूसरे के हथियारों‚ उपकरणों‚ रणनीति‚ तकनीकों और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी वातावरण में संचालन की प्रक्रियाओं से परिचित होंगी।
  • इसके अलावा मानवीय सहायता और आपदा‚ राहत‚ ऊंचाई वाले युद्ध‚ वनों में युद्ध आदि जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ अकादमिक चर्चाओं की एक शृंखला होंगी।
  • इस अभ्यास का 14वां संस्करण वर्ष 2019 में नेपाल में आयोजित हुआ था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1755783