72वां गोल्डन ग्लोब पुरस्कार-2015

प्रश्न-गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 2015 की सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर (ड्रामा) का अवार्ड किस फिल्म को प्रदान किया गया है?
(a) बर्डमैन
(b) बॉयहूड(Boyhood)
(c) स्टिल एलिस
(d) द थ्यौरी ऑफ एवरीथिंग
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • ऑस्कर के बाद सर्वाधिक प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार गोल्डन ग्लोब (72nd Golden Globe Awards) के वर्ष 2014 के विजेताओं की घोषणा 11 जनवरी, 2015 को अमेरिका के बेवरली हिल्टन होटल, लॉस एंजेल्स, कैलीफोर्निया में की गई।
  • प्रमुख वर्गों में प्रदत्त पुरस्कार इस प्रकार रहे-
  • मोशन पिक्चरः नाट्य वर्ग (ड्रामा)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार बॉयहूड (निर्देशक-रिचर्ड लिंकलेटर) को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार एडी रेडमैन (फिल्म-द थ्यौरी ऑफ एवरीथिंग) को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जूलियाने मूर (फिल्म- स्टिल एलिस) को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार रिचर्ड लिंकलेटर (फिल्म- बॉयहूड) को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार एलेजेन्ड्रो गोंजालेज इनारिटू, निकोलस जियाकोबोन, अलेक्जेंडर डिनेलरिस व अरमाण्डो बो को फिल्म बर्डमैन के लिए प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म का पुरस्कार रशियन फिल्म‘लेवियाथन’(निर्देशक-आंद्रे यांगिंत्से) को प्रदान किया गया।
  • मोशन पिक्चरः म्यूजिक/कामेडी वर्ग
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार द ग्रांड बुडापेस्ट होटल (निर्देशक -वेस एंडरसन) को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार माइकेल कीटॉन (फिल्म-बर्डमैन) को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार एमी एडम्स (फिल्म-बिग आइज) को प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म का पुरस्कार ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन-2’ (निर्देशक-डीन डीब्लोइस) को प्रदान किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.hfpa.org/winners-2015/
http://www.goldenglobes.com/golden_globe_winners