92वां भारतीय वायुसेना दिवस

प्रश्न – 8 अक्टूबर‚ 2023 को देशभर में 92वां भारतीय वायुसेना दिवस मनाया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इस दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना के नए ध्वज का अनावरण किया गया।
(ii) इस अवसर पर प्रयागराज के संगम क्षेत्र में एयर शो का आयोजन किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित संगम क्षेत्र में एक भव्य एयर शो का आयोजन किया गया।
  • इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने मध्य वायु कमान‚ बमरौली प्रयागराज में भारतीय वायु सेना के नए ध्वज का अनावरण किया।
  • इतिहास में पीछे जाएं‚ तो स्थापना के समय रॉयल इंडियन एयरफोर्स (RIAF) ध्वज में ऊपरी बाएं कैंटन में यूनियन जैक और फ्लाई साइड पर आरआईएएफ राउंडेल (लाल‚ सफेद और नीला) शामिल था।
  • स्वतंत्रता के बाद‚ निचले दाएं कैंटन में यूनियन जैक को भारतीय ट्राई कलर राउंडेल के साथ प्रतिस्थापित करके भारतीय वायु सेना का ध्वज बनाया गया था।
  • भारतीय वायुसेना के नए ध्वज में एनसाइन के ऊपरी दाएं कोने में फ्लाई साइड की ओर वायुसेना क्रेस्ट को शामिल करने से प्रतिबिंबित होगा।
  • भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य-‘‘नभ: स्पृशं दीप्तम’’ हिमालयी ईगल के नीचे देवनागरी के सुनहरे अक्षरों में अंकित है।
  • यह आदर्श वाक्य भगवद्‌गीता के अध्याय 11 के श्लोक 24 से लिया गया है और इसका अर्थ है ‘‘वैभव के साथ आकाश को छूना’’।
  • प्रयागराज में आयोजित एयरशो में मिग-21 लड़ाकू विमान ने अंतिम बार उड़ान भरी।
  • मिग-21 (रूस से आयातित लड़ाकू विमान) वर्ष 1963 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।

लेखक —विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1965664#:~:text=Chief%20of%20Defence%20Staff%20General,the%20IAF%20to%20the%20nation.

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1965664