10 परमाणु रिएक्टरों की स्थापना को मंजूरी

प्रश्न – 5 अप्रैल‚ 2023 को केंद्र सरकार ने 10 और परमाणु रिएक्टरों को स्थापित करने हेतु मंजूरी प्रदान की। इन 10 परमाणु रिएक्टरों में से सर्वाधिक चार परमाणु रिएक्टर किस परमाणु ऊर्जा संयंत्र में स्थापित किए जाएंगे?
(a) कैगा (b) चुटका
(c) गोरखपुर (d) माही बांसवाड़ा
उत्तर – (d)

  • परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना हेतु सरकार द्वारा वर्ष 2015 में परमाणु ऊर्जा अधिनियम में संशोधन किया गया है।
  • वर्तमान में देश में 6780 मेगावॉट बिजली का उत्पादन देश के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से किया जा रहा है।
  • इस क्षमता को बढ़ाकर 22480 मेगावॉट तक किए जाने का लक्ष्य है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1913854