प्रश्न-8 फरवरी, 2015 को 68वें BAFTA (British Academy of Film and Television Arts) पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किसे दिया गया?
(a) बॉयहूड (b) द ग्रांण्ड बुडापेस्ट होटल
(c) बर्डमैन (d) द थ्यौरी ऑफ एवरीथिंग
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 8 फरवरी, 2015 को लंदन में आयोजित 68वें बाफ्टा (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) पुरस्कार लंदन में प्रदान किए गए।
- 11 श्रेणियों में नामांकित द ग्रांण्ड बुडापेस्ट होटल ने सबसे अधिक पांच पुरस्कार प्राप्त किए।
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार बॉयहूड (निर्देशक-रिचर्ड लिंकलेटर) को प्रदान किया गया।
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार रिचर्ड लिंकलेटर (फिल्म-बॉयहूड) को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जूलियाने मूर (फिल्म-स्टिल एलाइस) को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार एडी रेडमेन (फिल्म-द थ्यौरी ऑफ एवरीथिंग) को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार पैट्रीसिया एरक्विटे (फिल्म-बॉयहूड) को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जे.के. सिमोन्स (फिल्म-व्हिपलैश) को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल स्क्रीन प्ले का पुरस्कार द ग्रांड बुडापेस्ट होटल (निर्देशक-वेस एंडरसन) को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी के लिए बर्डमैन (निर्देशक-एलेजैंड्रो जी. इनारितु) को पुरस्कृत किया गया।
- आउटस्टैडिंग ब्रिटिश फिल्म का पुरस्कार द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग (निर्देशक-जेम्स मार्स) को दिया गया।
- सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फिल्म का पुरस्कार द लेगो मूवी (निर्देशक-फिल लॉर्ड, क्रिस्टोफर मिलर) को दिया गया।
- गैर अंग्रेजी भाषी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार इडा (निर्देशक-पावेल पॉलिकोस्की) को दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस श्रेणी में भारतीय फिल्म ‘द लंचबॉक्स’भी नामांकित थी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://awards.bafta.org/award/2015/film
http://en.wikipedia.org/wiki/68th_British_Academy_Film_Awards