उत्तर प्रदेश आम महोत्सव, 2017

CM Yogi inaugurates 'UP Mango festival 2017

प्रश्न-उत्तर प्रदेश आम महोत्सव, 2017 के दौरान किन दो अन्य राज्यों के बागवानों ने भी आम की विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शित किया?
(a) उत्तराखंड, महाराष्ट्र
(b) उत्तराखंड, बिहार
(c) मध्य प्रदेश, उत्तराखंड
(d) बिहार, महाराष्ट्र
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24-25 जून, 2017 तक उत्तर प्रदेश आम महोत्सव, 2017 का आयोजन लखनऊ में किया गया।
  • इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
  • इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देश के अधिकांशतः भागों में उत्पादित आम की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन किया तथा ‘गौरजीत’ प्रजाति के आम का एक पौधा लगाया और उद्यान विभाग की एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।
  • यह महोत्सव उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
  • इसका उद्देश्य आम की विभिन्न प्रजातियों से जनमानस को परिचित कराना तथा आम की किस्मों का संवर्धन एवं संरक्षण करना है।
  • इस महोत्सव के दौरान 41 श्रेणियों में आम की विभिन्न प्रजातियों तथा आम के प्रसंस्कृत पदार्थों की प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें 700 प्रजातियों के अलग-अलग संस्थाओं, विभागों एवं निजी उत्पादकों द्वारा लगभग 3000 से अधिक नमूनों को प्रदर्शित किया गया।
  • इस प्रदर्शनी में बागवान एवं लघु उद्यमियों ने भागीदारी की।
  • महोत्सव के दौरान मध्य प्रदेश एवं उत्तराखंड के बागवानों ने भी आम की विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शित किया।
  • वर्तमान में उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा 300 मीट्रिक टन आम का निर्यात किया जाता है जिसे आगामी वर्षों में बढ़ाकर 1000 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित होगा।

संबंधित लिंक
http://www.uppatrikalive.com/news/cm-yogi-adityanath-inaugurates-uttar-pradesh-mango-festival-2017-6198
http://www.lucknowmangofestival.com/
http://www.lucknowmangofestival.com/2015/05/uttar-pradesh-mango-festival-2016.html
http://www.uniindia.com/cm-yogi-inaugurates-up-mango-festival-2017/states/news/911404.html