एनसीआरबी रिपोर्ट‚ 2022 में उत्तर प्रदेश की स्थिति

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) 3 दिसंबर‚ 2023 को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) रिपोर्ट‚ 2022 प्रस्तुत किया गया।
(ii) एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश वर्ष 2022, में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के दर्ज मामलों में शीर्ष स्थान पर है।
(iii) एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता सार्वजनिक सुरक्षित राज्यों की सूची में प्रथम स्थान पर है।
निम्नलिखित में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i) और (ii)
(c) (i) और (iii)
(d) (ii) और (iii)
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • भारत में 11.28 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में हुए हैं‚ जो कि अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की तुलना में देश में 20वें स्थान पर है।
  • एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता लगातार तीसरे वर्ष भी भारत का सबसे सुरक्षित शहर के रूप में अपना स्थान बनाए हुए है।
  • राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) भारत में एक सरकारी संगठन है‚ जिसकी स्थापना वर्ष 1986 में की गई थी।
  • एनसीआरबी की स्थापना टंडन समिति‚ राष्ट्रीय पुलिस आयोग (1977-1981) और गृह मंत्रालय की सिफारिश के आधार पर अपराध और अपराधियों पर जानकारी के भंडार के रूप में कार्य करने हेतु की गई थी।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/lucknow/up-crime-rate-much-below-natl-average/articleshow/105767860.cms

https://indianexpress.com/article/cities/kolkata/kolkata-safest-city-with-least-crime-rates-says-ncrb-data-9054773/

https://ncrb.gov.in/sites/default/files/resolution.PDF