कार्लोस अल्वाराडो क्यूसादा

प्रश्न-हाल ही में कार्लोस अल्वाराडो क्यूसादा ने किस देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली?
(a) युक्रेन
(b) कोस्टा रिका
(c) चेक गणराज्य
(d) वेनेजुएला
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 मई, 2018 को कार्लोस अल्वाराडो (Carlos Alvarado Quesada) ने कोस्टा रिका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • अप्रैल, 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी गायक फैब्रिसियो अल्वाराडो मुनोज (Fabricio Alvarado Munoz) को पराजित किया था।
  • इन्होंने ने लुइस गुइलेर्मो सोलिस का स्थान लिया।
  • कार्लोस अल्वाराडो आधुनिक इतिहास में देश के सबसे युवा राष्ट्रपति हैं।
  • कोस्टा रिका मध्य अमेरिका में स्थित एक देश है।
  • इसकी राजधानी सान जोसे है।

संबंधित लिंक
http://www.xinhuanet.com/english/2018-05/09/c_137165113.htm