ग्रामीण (देहाती) खेलों का आयोजन

Rural Games to take Place in Delhi

प्रश्न-प्रथम चरण में ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजन कहां नहीं होगा?
(a) अलीपुर
(b) महरौली
(c) पालम
(d) नजफगढ़
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 26 अगस्त, 2017 को केंद्रीय युवा मामले व खेलमंत्री विजय गोयल ने ग्रामीण खेल महोत्सव के प्रथम संस्करण का शुभारंभ दिल्ली से किए जाने की घोषणा की।
  • इसका आयोजन 28 अगस्त, 2017 से 3 सितंबर, 2017 तक होगा।
  • ग्रामीण खेलों का उद्देश्य स्वदेशी खेलों जैसे कुश्ती, एथलेटिक्स (मल्लविद्या) इत्यादि को लोकप्रिय बनाना है।
  • इस आयोजन के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजक खेल जैसे मटका दौड़, टग ऑफ वार (रस्साकशी) भी आयोजित किए जायेंगे।
  • प्रथम चरण में यह खेल अलीपुर, महरौली, नांगलोई, नजफगढ़ व शाहदरा में आयोजित होगा।
  • दूसरा चरण 31 अगस्त, 2017 से 1 सितंबर, 2017 तक आयोजित होगा जिसमें इंटर-ब्लाक खेल होंगे।
  • 28 अगस्त, 2017 को खेल प्रतिभा खोज पोर्टल (प्रवेश) की महत्वांकाक्षी योजना शुरू की गई।
  • इस पोर्टल पर संपूर्ण भारत से कोई भी व्यक्ति अपनी सूचना अपलोड कर सकता है।
  • इसके माध्यम से खेल मंत्रालय उनकी प्रतिभा को क्रमवार सूचीबद्ध कर उन्हें संबंधित क्षेत्र में और अधिक प्रशिक्षित करेगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=66770
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170245