चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड, 2022

प्रश्न-22 नवंबर, 2022 को वर्ष 2022 के ‘चैंनियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कारों की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) यह पुरस्कार संयुक्‍त्‍ राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा प्रदान किया जाता है।
(2) इस वर्ष भारतीय वन्‍यजीवी वैज्ञानिक डॉ. पुर्णिमा देवी बर्मन को यह पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) और (2) दोनों
(d) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

पुरस्कार विजेता है-

  • ‘प्रेरणा एवं कार्रवाई’ श्रेणी में लेबनान के प्रमुख पर्यावरणीय उद्यमी आर्सेनसील को।
    वर्तमान में वह प्रतिवर्ष लेबनान के संभावित संक्रामण अस्पतालों के कचरे का प्रतिशत से अधिक भाग की सायकिल करने में लगे हैं।
  • ‘प्रेरणा एवं कार्रवाई’ श्रेणी में पेरू के कॉन्‍स्टैंटिनो (टीनो) औक्‍का चुटास को।
    उन्‍होंने स्थानीय और स्थानीय समुदायिक वनीकरण मॉडल तैयार किया है, जिसके तहत देश में 30 लाख पेड़ लगाए ग॥
  • ‘विज्ञान और नवाचार’ श्रेणी में ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री सर पार्थ दासगुप्‍ता को
  • ‘व्यवसायिक दूरदृष्टि’ श्रेणी में भारतीय व्न्‍यजीवी वैज्ञानिक डॉ. पूर्णिमा देवी वर्मन को
    वह ‘हरिगिला आर्मी’ संरक्षण संस्थान का नेतृत्‍व करती हैं। महिलाओं का यह संस्थान
    ‘ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क’ (सारस) पक्षी को विलुप्‍त होने से बचाने के लिए समर्पित, जमीनी स्तर का संरक्षण आंदोलन है।
    यहां महिलाएं, वस्त्रों पर पक्षी के चित्र उकेरकर, उन्‍हें बेचती हैं, जिस्से उन्‍हें वित्‍तीय स्वतंत्रता मिलती है, और साथ ही प्रजातियों के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद मिलती है।
  • ‘प्रेरणा एवं कार्रवाई’ श्रेणी में कैमरून की सेसली बिबियाने जैबेट को।
    वह अफ्रीका में महिलाओं के भू-स्वामित्‍व सुरक्षा अधिकारों की अथक पैरोकार हैं।

लेखक-विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://english.news.cn/20221122/14477eb2f9f947379c22bc3fb55fd4fd/c.html#:~:text=In%20the%20Science%20and%20Innovation,degradation%20of%20already%20fragile%20ecosystems.