जम्मू और कश्मीर एवं झारखंड विधानसभा चुनाव

प्रश्न-जम्मू और कश्मीर एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है।
(1) झारखंड विधान सभा में कुल 81 सीटें हैं।
(2) जम्मू और कश्मीर में अनुसूचित जनजातियों के लिये 1 सीट आरक्षित है।
(3) झारखंड विधान सभा में अनुसूचित जातियों के लिए 9 सीटें आरक्षित हैं।
(4) विधान सभा चुनाव की मतगणना 22/2/2014 को संपन्न हुई।

कूट-
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 2 और 4
(d) 3 और 4
उत्तर-(c)

संबंधित तथ्य

  • 25 अक्टूबर, 2014 को भारतीय निर्वाचन आयोग ने झारखंड एवं जम्मू और कश्मीर विधान सभा चुनाव हेतु अधिसूचना जारी की।
  • आयोग के अनुसार झारखंड विधान सभा का कार्यकाल 03/01/2015 और जम्मू और कश्मीर विधान सभा का अधिसूचना 19/01/2015 को समाप्त हो रहा है।
  • झारखंड में कुल 81 विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव होना था जिसमें अनुसूचित जातियों के लिये 9 और अनुसूचित जनजातियों के लिये 28 क्षेत्र आरक्षित हैं।
  • झारखंड में संपन्न हुई चुनाव मतगणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी पार्टी को कुल 42 सीटें प्राप्त हुईं जिनमें क्रमशः भारतीय जनता पार्टी को 37 और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन को 5 सीटें प्राप्त हुईं ।
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा को-19, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) को-8 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को-6 सीटें प्राप्त हुईं।
  • बहुजन समाज पार्टी को-1, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) को-1, जय भारत समानता पार्टी को-1, झारखंड पार्टी को-1, मार्क्सवादी समन्वय समिति को-1, नवजवान संघर्ष मोर्चा को-1 सीट प्राप्त हुई।
  • झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को-31.3 % तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा को 20.4% मत चुनाव में प्राप्त हुए।
  • जम्मू और कश्मीर में मतदान पांच चरणों में 25 नवंबर, 2 दिसंबर, 9 दिसंबर, 14 दिसंबर एवं 12 दिसंबर, 2014 को संपन्न हुए, जिनकी मतगणना 23/12/2014 को संपन्न हुई।
  • जम्मू और कश्मीर में प्रथम चरण में-15, द्वितीय में-18, तृतीय में-16, चतुर्थ में-18, तथा पांचवे चरण में 20 विधान सभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हुआ।
  • जम्मू और कश्मीर में हुई मतगणना के अनुसार जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को सर्वाधिक 28 और उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी को 25 विधान सभा सीटें प्राप्त हुईं।
  • जम्मू और कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस को-15, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को-12, जम्मू और कश्मीर पीपुल कान्फ्रेंस को-2, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) को-1, जम्मू और कश्मीर पीपुल डेमोक्रेटिक फंड (धर्म निरपेक्ष) को-1 तथा स्वतंत्र उम्मीदवारों ने तीन विधान सभा सीटों पर विजय प्राप्त की है।
  • राज्य के बड़े दलों में क्रमशः भारतीय जनता पार्टी को 23%, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 22.7%, जम्मू और कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस को 20.8% तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 18% मत विधान सभा चुनाव में प्राप्त हुए हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://eciresults.nic.in/PartyWiseResult.htm?st=
http://www.elections.in/jammu-and-kashmir
http://eci.nic.in/eci_main1/current/Press%20Note%20Jharkhand%20and%20J&K%202014.pdf
http://eci.nic.in/eci_main1/seat_in_legislativeassembilies.aspx