डॉ. अमलेन्दु गुहा

प्रश्न-07 मई, 2015 को डॉ. अमलेन्दु गुहा का निधन हो गया। वह थे-
(a)इतिहासकार
(b) वैज्ञानिक
(c)राजनीतिज्ञ
(d) संगीतकार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 07 मई, 2015 को डॉ. अमलेन्दु गुहा का गुवाहाटी (असम) में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • वह प्रसिद्ध इतिहासकार, अर्थशास्त्री एवं समाज विज्ञानी थे।
  • उल्लेखनीय है कि डॉ. गुहा को असम की सामाजिक-आर्थिक इतिहास में संबंधित उनके व्यापक अनुसंधान के लिए जाना जाता है।
  • उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं-‘प्लांटर राज टू स्वराज’,‘मिडिवल एंड अर्ली कोलोनियल असमः सोसाइटी, पॉलिटी एंड इकॉनामी’एवं नेताजी सुभाषः आइडियोलॉजी एंड डॉक्ट्रिन आदि।
  • ‘तोमलोई’उनकी असमी कविताओं का एकमात्र संग्रह है।
  • उल्लेखनीय है कि उन्होंने अंग्रेजी, असमी एवं बांग्ला भाषा का अपने लेखन में प्रयोग किया।
  • डॉ. गुहा ने वर्ष 2005 में एक पंजीकृत वसीयत के माध्यम से गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को अनुसंधान के लिए अपना शरीर दान कर दिया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ptinews.com/news/6004850_Eminent-historian-Dr-Amalendu-Guha-passes-away.html
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/eminent-historian-dr-amalendu-guha-passes-away-115050700778_1.html
http://tarungogoi.in/brarticle.php?displayid=BM-100126