प्रश्न- दग्गूबती रामानायडू जिनका हाल ही में निधन हो गया, उनकी पहली फिल्म कौन-सी है?
(a) प्रेम कैदी
(b) कलियुग पांडवुलु
(c) अनुरागम
(d) प्रेम नगर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 18 फरवरी, 2015 को प्रसिद्ध तेलगू फिल्म निर्माता दग्गूबती रामानायडू (Daggubati Ramanaidu) का हैदराबाद में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
- 1963 में बनी तमिल फिल्म अनुरागम उनकी पहली फिल्म थी। वे इस फिल्म के सह-निर्माता थे।
- उन्होंने लगभग 150 फिल्मों का निर्माण किया जो 13 भारतीय भाषाओं में हैं।
- वर्ष 2008 में विश्व में सर्वाधिक फिल्मों के निर्माण का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड भी इन्हीं के नाम हुआ।
- डी. रामानायडू ऐसे फिल्म निर्माता थे जिन्होंने सर्वाधिक भारतीय भाषाओं में फिल्म निर्माण किया।
- इन्हें दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट वर्ष 2009 में व वर्ष 2012 में भारत के तृतीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
- 1999 में वे 13वीं लोकसभा के लिए गुंटूर जिले के बापातला (Bapatala) निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए। वे तेलगूदेशम पार्टी से थे।
- उनकी (कुछ) लोकप्रिय तेलगू फिल्में प्रेम नगर, जीवन तरंगलू, सोगाटू कालयुग पांडवुलु, कुली नं.1 व गणेश हैं।
- उनकी कुछ लोकप्रिय हिन्दी फिल्में तोहफा, इंसाफ की आवाज, प्रेम कैदी, अनाड़ी व हम आपके दिल में रहते हैं, आदि हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/cities/Hyderabad/cine-producer-ramanaidu-no-more/article6909040.ece
http://en.wikipedia.org/wiki/D._Ramanaidu