‘दस्तक’ जे.ई./ए.ई.एस.संचार अभियान

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में ‘दस्तक’ जे.ई./ए.ई.एस. संचार अभियान शुरू किया गया है?
(a) झारखंड
(b) उत्तर प्रदेश
(c) बिहार
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 फरवरी, 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘दस्तक’ जे.ई./ए.ई.एस. संचार अभियान का लखनऊ में शुभारंभ किया।
  • यह अभियान संयुक्त रूप से यूनीसेफ और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित किया जा रहा है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संचार सामग्री, स्वच्छता किट व डॉक्यूमेंट्री फिल्म की सी.डी. का भी विमोचन किया।
  • प्रदेश के 38 जनपद एक्यूट इंसेफेलाइटिस (ए.ई.एस.) व जापानी इंसेफेलाइटिस (जे.ई.) से सर्वाधिक प्रभावित हैं।
  • मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन का कार्य मार्च-अप्रैल, 2018 तक अवश्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया।
  • जे.ई. और ए.ई.एस. एक वेक्टर जनित रोग है।
  • इस बीमारी की रोकथाम हेतु वर्तमान में प्रदेश के 617 गांवों में सघन टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
  • ज्ञातव्य है कि जापानी इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) से सबसे अधिक नवजात शिशु से लेकर 15 वर्ष तक की आयु के बच्चे प्रभावित होते हैं।

संबंधित लिंक
http://information.up.nic.in/attachments/files/5a7849c6-9448-4303-b26d-31d20af72573.pdf