धर्मपुरा हवेली

Haveli Dharampura

प्रश्न-हाल ही में धर्मपुरा हवेली को यूनेस्को ने एशिया पैसिफिक अवार्ड्स फॉर कल्चरल हेरिटेज कन्जर्वेशन से सम्मानित किया है। यह हवेली कहां स्थित है?
(a) दिल्ली में
(b) हिमाचल प्रदेश में
(c) मध्य प्रदेश में
(d) राजस्थान में
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 1 नवंबर, 2017 को नई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित धर्मपुरा हवेली को यूनेस्को द्वारा एशिया पैसिफिक अवार्ड्स फॉर कल्चरल हेरिटेज कन्जर्वेशन से सम्मानित किया गया।
  • यह पहला अवसर है जब संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दिल्ली की किसी इमारत को यह सम्मान प्रदान किया है।
  • इस हवेली में वर्तमान में एक निजी कंपनी द्वारा होटल संचालित किया जा रहा है।
  • वर्तमान में इस हवेली का स्वामित्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के पास है।
  • इसे गोयल हवेली के नाम से भी जाना जाता है।

संबंधित लिंक
https://en.unesco.org/news/unesco-bangkok-announces-2017-asia-pacific-awards-cultural-heritage-conservation
http://indiatoday.intoday.in/story/haveli-dharampura-wellington-fountain-win-unesco-recognition/1/1092023.html