नेपाल द्वारा संयुक्त राष्ट्र विकास सहायता प्रारूप पर हस्ताक्षर

Nepal signs UN development assistance plan

प्रश्न-हाल ही में नेपाल सरकार ने किस वर्ष तक के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास सहयाता प्रारूप पर हस्ताक्षर किए?
(a) 2017-2021
(b) 2018-2022
(c) 2018-2021
(d) 2018-2025
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 सितंबर, 2017 को नेपाल सरकार ने वर्ष 2018-2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास सहायता प्रारूप पर हस्ताक्षर किए।
  • यह समझौता नेपाल सरकार के योजना निकाय, राष्ट्रीय योजना आयोग संयुक्त राष्ट्र की टीम के मध्य हुआ।
  • इस प्रारूप में आगामी पांच वर्षों हेतु विकास रणनीति तैयार की गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र की टीम के अनुसार 63.5 लाख डॉलर राशि के सहायता पैकेज में संयुक्त राष्ट्र की 26 विभिन्न एजेंसिया शामिल हैं।
  • जिनका लक्ष्य नेपाल के चार क्षेत्रों आर्थिक विकास, सामाजिक विकास, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और आपदा जोखिम कम करने में मदद करना है।
  • नेपाल ने कहा कि यह सहायता प्रारूप सतत विकास के वर्ष 2030 के एजेंडे को हासिल करने में सहायता प्रदान करेगा।
  • जो कि नेपाल सरकार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
  • वर्तमान संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या 193 है।

संबंधित लिंक
http://nepal.unfpa.org/en/news/govt-un-nepal-sign-5-year-development-assistance-framework
http://www.newsstate.com/world-news/nepal-signs-united-nations-development-assistance-plan-undaf-article-36797.html
http://ptinews.com/news/9035111_Nepal-signs-UN-development-assistance-plan.html