प्रश्न-हाल ही में उच्चतम न्यायालय द्वारा बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) को रणजी ट्रॉफी सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेने की मंजूरी प्रदान की गई। किस न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह अंतरित आदेश दिया?
(a) ए.एम. खानाविलकर
(b) दीपक मिश्रा
(c) डी.वाई. पाटिल
(d) कुरियन जोसेफ
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 4 जनवरी, 2017 को उच्चतम न्यायालय द्वारा बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) को रणजी ट्रॉफी सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने की मंजूरी प्रदान की गई।
- मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह अंतरिम आदेश दिया।
- इस पीठ में न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी.वाई. पाटिल शामिल थे।
- इससे पूर्व बिहार की क्रिकेट टीम को राट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति नहीं थी।
- ज्ञातव्य है कि वर्ष 2000 में बिहार से बने नए राज्य झारखंड को उस समय यह सदस्यता दे दी गई थी।
- ज्ञातव्य है कि बिहार और झारखंड राज्य का 17 वर्ष पूर्व बंटवारा हुआ था तब बिहार की सदस्यता झारखंड को दे दी गई थी।
- बिहार बीसीसीआई का पूर्ण कालिक सदस्य भी नहीं है।
- इस कारण वर्ष 2000 के बाद से बिहार किसी भी स्पर्धा में भाग नहीं ले सका है।
संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/sport/cricket/sc-allows-bihar-to-play-national-cricket-championships/article22368171.ece