बेलमॉन्ट फोरम सचिवालय के समर्थन हेतु सहयोग समझौते को मंजूरी

Cabinet approves Collaboration Agreement to support the Belmont Forum Secretariat

प्रश्न-बेलमॉन्ट फोरम की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(a) वर्ष 2005
(b) वर्ष 2008
(c) वर्ष 2009
(d) वर्ष 2011
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 अप्रैल, 2017 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बेलमॉन्ट फोरम सचिवालय के समर्थन हेतु फ्रांस के फ्रेंच नेशनल रिसर्च एजेंसी के साथ सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर को मंजूरी प्रदान की।
  • इस समझौते के तहत भारत जनवरी 2015 से दिसंबर, 2017 तक 40,000 यूरो (कुल अनुमानित व्यय) के व्यय पर बेलमॉन्ट फोरम सचिवालय को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
  • इसके अलावा मंत्रिमंडल द्वारा वर्ष 2017 के बाद भी इस सचिवालय को वित्तीय सहायता जारी रखने की मंजूरी प्रदान की गई है।
  • बेलमॉन्ट फोरम की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी।
  • यह फोरम वैश्विक जलवायु परिवर्तन अनुसंधान एवं अंतरराष्ट्रीय विज्ञान परिषदों को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाला विश्व का एक प्रमुख उच्चस्तरीय समूह है।
  • यह प्राकृतिक एवं सामाजिक वैज्ञानिकों के मध्य अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान सहयोग और अंतरराष्ट्रीय संसाधनों के संरेखण के माध्यम से समाज हेतु अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान प्राथमिकताओं की पहचान एवं अध्ययन के लिए अवसर प्रदान करता है।
  • बेलमॉन्ट फोरम के सदस्य देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, यूरोपीय आयोग, फ्रांस, जर्मनी, जापान, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, अमेरिका तथा भारत आदि सम्मिलित हैं।
  • वर्ष 2012 से बेलमॉन्ट फोरम में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
  • जनवरी 2015 से दिसंबर 2017 तक इस सचिवालय की मेजबानी एएनआर, फ्रांस के पास है।
  • सचिवालय की मेजबानी हेतु व्यय का वहन बेलमॉन्ट फोरम के सदस्य देशों द्वारा वस्तु या नकद सहयोग के रूप में किया जाता है।
  • इस समझौते से फोरम के संचालन में काफी हद तक निरंतरता बरकरार रखने तथा इस फोरम की गतिविधियों का समन्वय सुचारू रूप से करने में मदद मिलेगी।
  • भारत पहले से चार कोलैबोरैटिव रिसर्च एक्शंस में भागीदार है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=60353
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=160551